CJP प्रोटेस्ट को सलमान खान का सपोर्ट, कहा- सिस्टम और स्टूडेंट्स के बीच की बात, इसे पॉलिटिकल एंगल देना गलत

नई दिल्ली. सलमान खान ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया है। एक्टर ने कहा कि पेपर लीक बहुत सीरियस प्रॉब्लम है। यह बच्चों और एजुकेशन सिस्टम के बीच की दिक्कत है। इसे पॉलिटिकल एंगल देना गलत है।

सलमान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बचपन की एक तस्वीर शेयर की। उस तस्लीर में वह स्कूल युनिफॉर्म पहने नजर आ रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा- यह एक बहुत पीसफुल प्रोटेस्ट था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एकजुट हुए हैं। उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।

यह स्टूडेंट्स और सिस्टम के बीच का मुद्दा

आगे सलमान ने कहा- यह मुद्दा स्टूडेंट्स और एजुकेशन सिस्टम के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा सपोर्ट देगी। एजुकेशन सिस्टम को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद है। एक पॉजिटिव फैसले की उम्मीद है। अब एजुकेशन का अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए। इसे हर साल और अधिक इंटरेस्टिंग बनना चाहिए। ताकि दूसरे देश से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।

सलमान के अलावा कई सेलेब्स कर चुके सपोर्ट

सलमान से पहले कई सेलेब्स जैसे ओमी वैद्य, जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अभय देओल, सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख ने खुलकर इस प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया है।

CJP को इसी साल एक डिजिटल कैंपेन के तौर पर शुरू किया गया था। इसे अभिजीत दीपके ने शुरू किया। कुछ ही दिनों में पार्टी सोशल मीडिया पर फेमस हो गई। बाद में इसने पेपर लीक और इजुकेशन सिस्टम में कई गड़बड़ियों को लेकर देशभर में प्रोटेस्ट शुरू किया। कई विपक्षी नेताओं, सोशल वर्कर्स और चर्चित हस्तियों ने भी इस अभियान का समर्थन किया। इस आंदोलन से सोशल वर्कर सोनम वांगचुक भी जुड़े हुए हैं।

20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली में CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पुलिस ने प्रोटेस्टर्स पर लाठीचार्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!