
SSC Stenographer Vacancy 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनाग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे एसएससी स्टेनाग्राफर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 मई, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 20 और 21 मई को फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष निर्धारित है।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
एप्लीकेशन फीस
स्टेनाग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी विषय से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए भी बुलाया जाएगा। इसके साथ ही जो उम्मीदवार स्किल टेस्ट में चयनित किए जाएंगे उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
कितने नंबर लाने होंगे
परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

