बढ़िया ऑडियो क्वालिटी और डिस्प्ले के साथ ये नए स्मार्ट TV लॉन्च, 144Hz रिफ्रेश रेट से है लैस

टेक्नोलॉजी डेस्क। Hisense ने भारत में E8S 144Hz ULED Mini-LED TV सीरीज लॉन्च की है। ये नई लाइनअप ऑनलाइन-फर्स्ट कंज्यूमर्स को ध्यान में रखकर पेश की गई है और पिक्चर क्वालिटी, गेमिंग, ऑडियो और स्मार्ट कनेक्टिविटी पर फोकस करने वाले फीचर्स के साथ कंपनी के Mini-LED टेलीविजन पोर्टफोलियो को एक्सपांड करती है। ये सीरीज 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज में अवेलेबल है। Hisense E8S सीरीज में फुल एरे लोकल डिमिंग के साथ ULED Mini-LED टेक्नोलॉजी, 144Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट, AI-पावर्ड पिक्चर प्रोसेसिंग और Devialet द्वारा ट्यून किया गया इन-बिल्ट सबवूफर मिलता है।

Hisense E8S 144Hz ULED Mini-LED TV की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Hisense E8S ULED Mini-LED TV सीरीज की कीमत 57,990 रुपये से शुरू होती है, लेकिन कंपनी के एलान के मुताबिक ये इंट्रोडक्टरी कीमतें हैं। ये लाइनअप 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज ऑप्शन्स में ऑफर की जा रही है।

ये नए स्मार्ट टीवी ऑनलाइन चैनल्स के जरिए अवेलेबल होंगे, जिनमें Amazon और Flipkart शामिल हैं। लॉन्च ऑफर्स में 18 महीने तक के नो कॉस्ट EMI ऑप्शन्स के साथ शुरुआती बायर्स के लिए स्पेशल इंट्रोडक्ट्री डिस्काउंट्स शामिल हैं।

Hisense E8S 144Hz ULED Mini-LED TV के फीचर्स

Hisense E8S सीरीज 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज में अवेलेबल है। ये टेलीविजन्स फुल एरे लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी से लैस ULED Mini-LED पैनल्स के साथ आते हैं, जो कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाने, ज्यादा डीप ब्लैक्स डिलीवर करने और डार्क व ब्राइट सीन्स में बेहतर डिटेल दिखाने के लिए कई जोन्स में ब्राइटनेस को एडजस्ट कर सकते हैं। ये लाइनअप ज्यादा एक्यूरेट कलर रिप्रोडक्शन के लिए पैनटोन वैलिडेशन के साथ Hi-QLED कलर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है।

Hisense E8S 144Hz ULED Mini LED TV_

ये TV नेटिव 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं, जिसे गेमिंग के दौरान ज्यादा स्मूद मोशन और लो लेटेंसी डिलीवर करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये सीरीज HDR10+ Adaptive, Dolby Vision IQ और Filmmaker Mode को भी सपोर्ट करती है। Hisense E8S सीरीज VIDAA स्मार्ट OS प्लेटफॉर्म पर रन करती है और हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल्स को सपोर्ट करती है। ये सॉफ्टवेयर एक यूनिफाइड इंटरफेस के जरिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज और स्मार्ट TV एप्स का एक्सेस प्रोवाइड करता है।

Hisense E8S लाइनअप को कंपनी का Hi-View AI Engine पावर देता है, जो रियल टाइम में पिक्चर क्वालिटी, कॉन्ट्रास्ट और कलर सेटिंग्स को ऑटोमैटिकली ऑप्टिमाइज करता है। इसके 85-इंच वेरिएंट में ज्यादा एडवांस्ड Hi-View AI Engine Pro दिया गया है, जिसके बारे में दावा है कि ये ज्यादा सिनेमैटिक व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए इमेज क्लैरिटी और डिटेल को बेहतर बनाता है।

Hisense ने E8S सीरीज को एक AI RGB लाइट सेंसर से लैस किया है, जो एम्बिएंट लाइटिंग के आधार पर पिक्चर सेटिंग्स को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है। ऑडियो के लिए, इन टेलीविजन्स में Devialet द्वारा ट्यून किया गया इन-बिल्ट सबवूफर मिलता है। Hisense का कहना है कि इसका इंटीग्रेटेड साउंड सिस्टम एक्सटर्नल स्पीकर्स की जरूरत के बिना डीपर बेस और रूम-फिलिंग साउंड डिलीवर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इन टेलीविजन्स को एक स्लिम यूनिबॉडी चेसिस के साथ डिजाइन किया गया है, जिसका मकसद मॉडर्न लिविंग स्पेसेज में आसानी से ब्लेंड होते हुए स्क्रीन इमर्शन को मैक्सिमाइज करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!