सरकार गठन में देरी पर भड़के TVK समर्थक, विजय के फैन ने खुद को लगाई आग

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव नतीजे आए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार पर सस्पेंस बरकरार है. एक तरफ जहां बंगाल में सरकार का गठन हो चुका है. सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है वहीं विजय तमिल नाडु में सबसे अधिक सीट लेन के बावजूद सीएम पद की शपथ नहीं ले पा रहे हैं. बता दें 108 सीटें जीतकर तमिल नाडु में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी विजय की TVK इस समय बहुमत का आंकड़ा जुटाने की कोशिशों में जुटी है. विजय लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात पर मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन सस्पेंस छंटा नहीं है.

लिहाजा शनिवार को होने वाला थलपति विजय का संभावित शपथ ग्रहण कैंसिल हो गया है. उधर राज्य में सरकार न बन पाने की स्थिति में विजय के समर्थकों में रोष भी देखा जाने लगा है. शनिवार को सामने आया कि एक समर्थक ने खुद को आग लगा ली, जिसे गंभीर रूप से झुलसे के बाद अस्पताल ले जाया गया है.

विजय के सीएम बनने में देरी से नाराज था युवक

असल में, तमिलनाडु में सरकार गठन में हो रही देरी के बीच टीवीके प्रमुख C. Joseph Vijay के एक समर्थक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली. करीब 40 वर्षीय इसक्कियप्पन गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि विजय के मुख्यमंत्री बनने में हो रही देरी से वह बेहद नाराज और भावुक थे. जानकारी के मुताबिक, चार महीने पहले भी इसक्कियप्पन ने विजय के मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हुए अपने चेहरे में 16 फीट लंबा ‘वेल’ (भाला) आर-पार किया था.

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच तमिलिसाई सौंदराराजन ने टीवीके प्रमुख थलपति विजय से शांति बनाए रखने की अपील करने को कहा है. तमिलिसाई ने कहा कि तमिलनाडु में हर व्यक्ति नई सरकार के गठन को लेकर भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है और लोग यह भी चाहते हैं कि बनने वाली सरकार स्थिर हो. उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान किया जा रहा है और इसी वजह से सरकार गठन के लिए कई मौके दिए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!