गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक चाचा-भतीजा परिवार में होने वाले शादी का कार्ड बांटकर वापस घर लौटने के दौरान मझगवां गांव के पास सुस्ताने के लिए सड़क किनारे बैठे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश में जुटी है। इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


