राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम में 2 अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव पैरी नदी में एनीकेट के बीच फंसे मिले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पैरी नदी के एनीकेट में फंसा मिला शव
यह पूरा मामला राजिम थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एक शव पैरी नदी नवागांव एनीकेट में मिला, तो दूसरा वार्ड क्रमांक 1 माणिकांचन के पास फंसा मिला। शव के भीषण बाढ़ में बहकर आने की आशंका जताई जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर सूचना मिलते ही फोरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक दोनों अज्ञात शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

