‘सालों की मेहनत सफलता में बदल गई…’, बंगाल-असम में बीजेपी की बंपर जीत पर बोले पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने खुशी जाहिर की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और यह अभूतपूर्व क्षण है। उन्होंने कहा कि जब वर्षों की मेहनत सफलता में बदलती है, तो लोगों के चेहरों पर जो खुशी दिखाई देती है, वही खुशी आज पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर नजर आ रही है।

पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल के लोगों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह सभी राज्यों की जनता को आदरपूर्वक प्रणाम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे हों या बड़े, हर बीजेपी कार्यकर्ता ने एक बार फिर अपनी मेहनत और समर्पण से पार्टी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!