जिपं अध्यक्ष की कार हादसे का शिकार, अचानक सामने आई गाय से हुई टक्कर…

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सड़कों पर गाय की मौजूदगी जानलेवा साबित हो रही है. सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी की इनोवा हादसे का शिकार हो गई है. बताया जा रहा है कि उनकी कार की हाइवे पर गाय से जा टकराई. राहत की बात रही कि सत्यलता मिरी बाल-बाल बच गईं. हालांकि कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

नेशनल हाइवे पर टकराई कार

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता मिरी की कार (CG 04 QG 8506) हादसे का शिकार उस वक्त हो गई, जब वह नेशनल हाइवे से रायपुर आ रहीं थी. सड़क पर अचानक सामने आई गाय से कार जा टकराई. करीब 12 बजे हादसा हुआ है. टक्कर इतना जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए और आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में सत्यलता मिरी और उनके ड्राइवर को हल्की चोटें आई है.

घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. वहीं कार की टक्कर से गाय सड़क पर बेसुध होकर गिर गई थी. कुछ देर वह उठकर चल पड़ी. बता दें कि हाल में हाईकोर्ट ने नेशनल हाईवे पर गायों की मौजूदगी मामले में संज्ञान लेकर सुनवाई की और प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!