किसान ने पेड़ में लगाया मौत को गले, एक दिन पहले निकला था घर से…

बिलासपुर। जिले में एक किसान का शव पेड़ से लटकता मिला है। वह एक दिन पहले खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह लोगों ने उसका शव फांसी पर लटका देखा। पुलिस को आशंका है कि उसने आत्महत्या की होगी। लेकिन, अभी तक इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, ग्राम लिमतरा निवासी रामायण सिंह (48 वर्ष) खेती-किसानी का काम करता था। लोगों ने उसके शव को पेड़ पर लटकते देखा। कुछ ही देर में घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी गई।

error: Content is protected !!