अपराधियों पर लगाम लगाने पुलिस द्वारा चलाया गया व्यापक कांबिंग गश्त अभियान

राजनांदगांव।  पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना कोतवाली, बसंतपुर एवं पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र में व्यापक कांबिंग गश्त की गई। ए.एस.पी. श्री पुष्पेंद्र नायक द्वारा पुलिस जवानों को आवश्यक ब्रीफिंग कर अलग-अलग 04 टीमों में विभाजित कर कांबिंग गश्त हेतु रवाना किया गया और स्वयं भी फील्ड पर उतरे।

कॉबिंग गश्त में 70 अधिकारी एवं कर्मचारी हुए शामिल शहर के चप्पे-चप्पे, गली मोहल्ले का भ्रमण चारपहिया वाहन एवं पैदल पेट्रोलिंग से कर आसामाजिक तत्वों को खदेड़ा। कांबिंग गश्त के दौरान क्षेत्र में सक्रिय गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध सामाजिक तत्वों की सघन जांच-पड़ताल की गई साथ ही पूर्व में अपराध में संलिप्त नाबालिक बालकों के घर जाकर उनके माता-पिता को उन्हें रात्रि में बाहर ना घुमने देने की समझाईश दी गई। देर रात्रि तक किसी मैदान में या सुनसान जगहों पर अलाव जलाकर नशे की हालत में बैठे लोगों को चेक किया गया एवं उन्हें अपने-अपने घर जाने व देर रात तक बाहर नहीं घुमने की समझाईश दी गई। रात्रि में अनावश्यक रूप से नशे में घुम रहे 05 लोगों को पकड़ कर थाना बसंतपुर लाया गया बाद में उनके परिजनों को बुलाकर उनके समक्ष समझाईश देकर उन्हें सुपुर्द किया गया।

उक्त कांबिंग गश्त में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, डी.एस.पी. श्रीमती मंजूलता बाज, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू, एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार द्वारा अपने-अपने दल-बल के साथ क्षेत्र में गश्त की गई। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कांबिंग गश्त आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

error: Content is protected !!