पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में बड़े कैडर के 2 माओवादी ढेर, हथियार एवं गोला-बारूद बरामद

बीजापुर। बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) की टीम को अभियान पर रवाना किया गया था।

बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों और सशस्त्र माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से एक एके-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल सहित अन्य हथियार एवं गोला-बारूद भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस के अनुसार, जिले के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान सुबह करीब 7 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ शुरू हो गई।

माओवादियों के शव बरामद

सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। अभियान अभी जारी होने के कारण मुठभेड़ के सटीक स्थान, आपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां साझा नहीं की जा रही हैं, ताकि अभियान में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!