6 नक्सल प्रतीकों को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त, ताड़पाला हिल्स से IED समेत कई विस्फोटक बरमाद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में बीजापुर के थाना मोदकपाल और थाना उसूर के इलाकों में दो अहम कार्रवाई की गई है. मोदकपाल और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने शनिवार को कार्रवाई में 6 माओवादी स्मारक को धवस्त किया गया है. इससे पहले शुक्रवार ताड़पाला हिल्स एरिया में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामाग्री को बरामद किया है.

नक्सलियों के अलग-अलग ठिकानों से विस्फोटक बरामद

थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत केरिपु 196 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम ने ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान अभियान चलाया. कार्रवाई में जवानों ने दो अलग-अलग स्थानों से डंप के अंदर से प्लास्टिक ड्रम और पॉलिथिन में छिपाकर रखी कई विस्फोटक सामग्री, राशन और अन्य माओवादी सामग्री को बरामद किया.

डंप से क्या-क्या मिला ?

  • डेटोनेटर – 13 नग
  • गन पावडर – 11 किलोग्राम
  • प्लास्टिक ड्रम – 04 नग
  • स्टील ड्रम – 02 नग
  • लोहे का ड्रम – 02 नग
  • माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट एवं अन्य माओवादी साहित्य

एरिया डॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन में लगाकर रखे गये 13 नग बीयर बॉटल में प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये IED और 1 नग डायरेक्शन IED (लोहे के पाइप में निर्मित) मौके से बरामद किए गए. अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!