महिला के कत्ल के बाद जिला छोड़ भागा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अंबिकापुर. रेप एंड मर्डर के सनसनीखेज मामले में आखिरकार फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमिका के साथ क्रूर्रता के बाद आरोपी ने जिला छोड़ दिया था. घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था. पुलिस ने आरोपी पर 35,000 रुपए का ईनाम भी घोषित किया था. लगातार पतासाजी के बीच आरोपी को कोरिया जिले में दबोचा गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए अंबिकापुर पुलिस टीम कोरिया के लिए रवाना हो गई है.

क्या है मामला ?

कोतवाली थाना इलाके के महामाया मंदिर द्वार के पास 3 अप्रैल (शुक्रवार) को एक महिला का संदिग्ध अवस्था में रक्त रंजित शव बरामद हुई थी. वारदात से शहर में सनसनी फैल गई. पुलिस, एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम घटनास्थल से पहुंची. शुरूआती जांच में गले में धारदार हथियार के निशान मिले और चेहरा कुचला हुआ था. महिला के प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक बॉटल बरामद किया गया था, जो हत्या से पहले रेप की आशंका को गहरा रहा था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए, जिसने रूह कंपा दी.  महिला के सीने की 12 पसलियां पूरी तरह टूट चुकी थी. पसली की हड्डियां कई हिस्सों में टूट चुके थे. इससे महिला का फेफड़ा और दिल फट गया था. वहीं सिर में भी तीन हड्डियां टूटी हुई थीं. गले को भी दबाया गया. बताया गया कि चोट के निशान से मालूम पड़ रहा कि महिला के सीने पर चढ़कर काफी दबाव दिया गया है.

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की उम्र 45 वर्ष है और करीब 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी. इसके बाद वह से घर से निकल गई थी. उसका अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए का घर है, जहां उसका 25 साल का एक बेटा रहता है.

किराए के घर में प्रेमी भी रहता था साथ

महिला कई महीनों तक अपने घर नहीं जाती थी. वह जब  गंगापुर स्थित घर में रहती, तब उसके साथ उसका प्रेमी भी रहता था. प्रेमी खुद को ‘पुष्पा’ नाम से परिचित कराता और अजीब हरकतें करता था. दोनों नशे की हालत में रहते थे और कबाड़ बीनकर गुजारा करते थे. इसी वजह से महिला का बेटा भी उससे दूरी बनाए हुए था.

संस्था ने कराया अंतिम संस्कार

मृतिका का बेटा अकेला था, जिस कारण पुलिस ने अनोखी सोच संस्था को जानकारी दी. इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार में संस्था के सदस्यों ने शनिवार को गंगापुर मुक्तिधाम में कराया.

कांग्रेस ने 7 अप्रैल को निकाला था कैंडल मार्च

घटना के विरोध में कांग्रेस ने शहर में सात अप्रैल को कैंडल मार्च निकाला था. यह ​घड़ी चौक से शुरू हुआ मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सीधे घटनास्थल ‘महामाया द्वार’ पहुंचा था. बड़ी संख्या में आम जनता पहुंची थी, जिसमें महिलाएं भी शामिल हुईं. कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि यदि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.

पुलिस ने 35,000 रुपए का ईनाम किया था घोषित

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने में जुटी है. पुलिस ने फरार आरोपी की सूचना देने वाले या उसे पकड़ने में मदद करने वाले व्यक्ति के लिए 35,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है.

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में महिला और आरोपी रात करीब 1 बजे घटना स्थल की ओर जाते नजर आया था. महिला अपने प्रेमी के कंधे पर हाथ भी रखी हुई थी. घटनास्थल पर पर्दा लगा था. जिसके पीछे दोनों ने खाना भी खाया था. एक फुटेज में प्रेमी का चेहरा साफ नजर आ रहा है. पुलिस ने उसकी पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की है. पुलिस ड्रोन की मदद से आरोपी की तलाशी कर रही थी. आखिरकार आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!