
जॉब डेस्क। इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) में में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। आईटीबीपी में हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के खाली पदों को भरने के लिए आवेदन चल रहे हैं। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 27 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर फॉर्म भर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने 12th पास करने के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), मूल दस्तावेजों का सत्यापन/डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल (स्किल) टेस्ट, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
सैलरी
इस भर्ती में चयनित होने वाले युवाओं को बेहतर सैलरी के साथ ही अन्य भत्ते भी प्रदान किये जायेंगे। अधिसूचना में दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों कजो पे-लेवल 4 के अनुसार 25,500 से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जायेगा।
आवेदन कैसे करें?
- आईटीबीपी हेड कॉन्स्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- यहां रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
- अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
ITBP Head Constable Application Form 2026
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन भर्ती के लिए निशुल्क अप्लाई कर सकते हैं।
