प्रसिद्ध लेखक हुसैन रबी गांधी का निधन

कटक। प्रसिद्ध लेखक हुसैन रबी गांधी का कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह 75 वर्ष के थे।

हुसैन मूल रूप से ओडिया भाषा में लिखते थे और उन्हें 1993 में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा धर्मनिरपेक्ष भारत सद्भाव पुरस्कार और 2015 में ओडिया कविता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए गंगाधर मेहर कविता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हुसैन का जन्म 23 अप्रैल 1948 को जाजपुर जिले के हल्दीगड़िया गांव के मुफ्तीबाग में चौधरी फजल ए हक मोहम्मद हुसैन के रूप में हुआ था।

error: Content is protected !!