झीरम घाटी के शहीद कांग्रेस नेताओं के योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता-कुलबीर

शहर कांग्रेस ने झीरम घाटी के शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की

राजनांदगांव। वर्ष 2013 में प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी जिसे आज ही के दिन 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के काफिलें पर नक्सलियों के हमले से छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की शहादत हो गई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 25 मई गुरूवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा आयोजित कर झीरम घाटी के शहीदों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात पोस्ट आफिस चौक स्थित शहीद उदय मुदलियार, शहीद अलानूर भिडंसरा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। संगोष्ठी सभा का संचालन शहर कांग्रेस महामंत्री फिरोज अंसारी ने की।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव व शहर कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसौदिया जी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में झीरम घाटी में हुए शहीद कांग्रेसी नेताओं की याद करते हुए संगोष्ठी सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने झीरम के वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाएं। तत्पश्चात स्व.नंदकुमार पटेल, बस्तर टाइगर स्व. महेन्द्र कर्मा, स्व.उदय मुदलियार, स्व.अलानूर भिंडसरा के तैलचित्र पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

छग राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश स्तर में परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। वह काला दिन 25 मई 2013 को सुकमा में परिवर्तन रैली खत्म होने के बाद प्रमुख कांग्रेस नेताओं का काफिला जैसे ही झीरम घाटी पहंुचा उन पर नक्सलियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज नेताओं की जान ले ली थी। जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा सहित राजनांदगांव कांग्रेस की शान कहलाने वाले हमारे प्रिय नेता व बस्तर प्रभारी स्व.उदय मुदलियार जी, अलानूर भिंडसरा जी शहीद हो गए। उन सभी नेताओं व सुरक्षाकर्मियों शहीदों को मैं श्रद्धासुमन अर्पित करता हूूं।

महापौर हेमा देशमुख ने संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्कालिन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल के नेतृत्व में 2013 में परिवर्तन यात्रा निकाली जिसमें बस्तर में परिवर्तन रैली में वापसी के दौरान झीरम घाटी में वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा, राजनांदगांव के लोकप्रिय नेता शहीद उदय मुदलियार सहित 32 लोग शहीद हो गए। आज उन शहीद नेताओं को याद कर उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का हम कांग्रेसजन संकल्प लेते है।

शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डा.रमन सिंह की भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों को जनता के सामने उजागर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी जिसमें 25 मई के दिन बस्तर के झीरम घाटी में प्रदेश के तत्कालिन अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ला जी, बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा जी, उदय मुदलियार जी, अलानूर भिंडसरा जी सहित 32 लोग इस नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। उनकी इस कुर्बानी को कांग्रेस परिवार सदैव स्मरण रखेगा। राजनांदगांव के लोकप्रिय पूर्व विधायक स्व. उदय मुदलियार जी का असमय जाना कांग्रेस ही नहीं पूरे जिले के लिए एक अपूरर्णीय क्षति है। उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता स्व.उदय भैया कुशल के नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि राजनांदगांव के वे एक ऐसे विधायक थे जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य एवं मध्य प्रदेश दोनों राज्य की विधानसभा को सुशोभित किया था। इसी प्रकार शहीद अलानूर भिंडसरा ने कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में अपनी सेवा दी। मैं इन्हें अपनी ओर से शत-शत नमन करता हंू। तत्पश्चात पोस्ट आफिस चौक स्थित शहीद स्व.उदय मुदलियार व अलानूर भिंडसरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई और कांग्रेसजनों ने स्व.उदय मुदलियार, स्व. अलानूर भिंडसरा अमर रहे के नारे लगाएं।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, कमलजीत सिंह पिन्टू, रमेश राठौर, नत्थूलाल अग्रवाल, जयनारायण सिंह, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक उड़िसा प्रभारी अब्दुल कलाम, मोहिनी सिन्हा, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष गौतम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष गेमू कुंजाम, नरेश साहू, प्रदेश सचिव रौशनी सिन्हा, मेहुल मारू, अब्बास खान, अनुसूचित जाति अध्यक्ष व पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, चंद्रकला देवांगन, दुलारी साहू, मनीष साहू, महेश साहू, अतुल शर्मा, सुनील रामटेके, ईशाक खान, खिलेश बंजारे, भोला यादव, शकील रिजवी, प्रमोद बागड़ी, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, हेमु सोनी, प्रतिमा बंजारे, रेखा घोड़के, डा.कुमार, संजय साहू, शैलेष ठावरे, प्रियेश मेश्राम, नासिर खा, रूपेश साहू, महेश यादव, गोपी रजक, भारतभूषण शर्मा, भगवानदास सोनकर, सुरेन्द्र देवांगन, ईश्वर पटेल, मनीष अग्रवाल, सीके साहू, गजेन्द्र शर्मा, रेवालाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। संगोष्ठी सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने आभार प्रदर्शन किया।

error: Content is protected !!