पेपर लीक से जुड़ा बिल आज लोकसभा में पेश होगा, 10 घंटे की होगी चर्चा, युवा सांसद स्पीकर्स लिस्ट में

आज संसद के निम्न सदन में सरकार द्वारा The Public Examinations Amendment Bill, 2026 पेश किया जाएगा. इस बिल को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पेश करेंगे. लोकसभा में इस बिल पर आठ से 10 घंटे तक की चर्चा संभव है. यह विधेयक परीक्षा पेपर लीक और नकल जैसी अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए है. इस बिल के जरिए 2024 के कानून में बदलाव किए जाएंगे. बिल पर NDA की तरफ से युवा सांसद बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या बोलने वाले हैं. 

संशोधित बिल के तहत पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी है, इसके अलावा दो महीने के भीतर ही जांच पूरी करने की बात कही गई है.

सरकार आज पेपर लीक पर सख्ती को लेकर ‘सार्वजनिक परीक्षा (Prevention of Unfair Means) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश करेगी. इस बिल के जरिए आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान होगा. राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बना सकेंगे, जिसके माध्यम से अदालतों में रोजाना सुनवाई होगी. इसके अलावा, लोकसभा में आज सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर भी चर्चा और पारित कराने की कार्यवाही प्रस्तावित है. जिसे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सदन में पेश करेंगे.

पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 बिल पर सरकार की ओर से लगभग 8 से 10 घंटे चर्चा होने की संभावना है. एनडीए ने इस बहस में अपने युवा सांसदों को प्रमुखता से आगे करने की रणनीति बनाई है.

इनके अलावा NCPI/TMC के बाग़ियों में सयोनी घोष और मिताली बाग, टीडीपी से लावु श्री कृष्ण देवरायलु, जेडीयू से लल्लन सिंह, शिवसेना से डॉ श्रीकांत शिंदे, एनसीपी से सुनील तटकरे, अपना दल से अनुप्रिया पटेल, लोजपा रामविलास से अरुण भारती आदि भी चर्चा में हिस्सा लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!