रायपुर. रक्षाबंधन त्योहार से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायप्रदेश की बहनों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री आज महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे. 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी. मुख्यमंत्री साय आज सुबह रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्नेह की डोर कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह बालोद जिले के दौरे के लिए रवाना होंगे. यहां डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह मिनी स्टेडियम में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे. करीब 5 हजार बिहान दीदियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया जाएगा. साथ ही महतारी वंदन योजना की राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. रायपुर लौटने के बाद वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में शामिल होंगे.

