पालकी यात्रा के दौरान बवाल: युवक की लात-घूसों से पिटाई, हिरासत में 5 नाबालिग…

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पांच नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि शहर में पालकी यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान बजरंग चौक के पास मामूली विवाद को लेकर भीड़ ने युवक को लात घूसों से बुरी तरह पीट दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए पांच नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित युवक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!