शिक्षिका ने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस….

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 26 वर्षीय महिला शिक्षिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सलका निवासी के रूप में हुई है। वह स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि रात के समय उसने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

वहीं सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिक्षिका के आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!