IAF चीफ का ऑपरेशन सिंदूर पर बहुत बड़ा बयान, PAK को चेतावनी देते हुए कहा- ‘कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं’

भारतीय वायुसेना की क्षमता को लेकर पाकिस्तान को जो भ्रम था वो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पता चल गया और सारी दुनिया में भर में चर्चा भी हुई. इसी क्रम में भारतीय वायुसेना प्रमुख का एक बहुत बड़ा बयान भी आया है. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने चेतावनी दी कि IAF की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं है. रविवार (25 अक्टूबर) को एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने पाकिस्तान को साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी मोर्चे पर 1,200 किलोमीटर चौड़े और 200 किलोमीटर क्षेत्र में सटीक हमले किए। इससे साबित हुआ कि वायुसेना की पहुंच से कोई भी लक्ष्य बाहर नहीं है.

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने यह बात कही. उनके इस बयान को पाकिस्तान के लिए एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा ‘एक कैपेबिलिटी-सेंट्रिक फोर्स इसमें स्वाभाविक रूप से बेहतर होती है, क्योंकि यह एक पर निर्भर रहने के बजाय कई टूल्स का इस्तेमाल कर सकती है.

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया है कि वायुसेना ने जो रास्ता चुना है, वह सही है. ऑपरेशन सिंदूर पिछले साल मई में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था. इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में स्थित आतंकी ढांचे पर सटीक हमले किए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!