IND vs NZ 2nd T20I: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मौचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। ईशान किशन इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह मिली है।

कब और कहां खेला जाएगा मैच ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मौचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच आज 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे मैच शुरु होगा।

पहले मुकाबले में भारत की जीत

बता दें कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच T-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।

दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!