IGI Airport पर बड़ा हादसाः दुबई से दिल्ली आ रही Emirates Flight से टकराया पक्षी, नोज में बना गड्ढा

Bird Hits Emirates Flight On Delhi IGI Airport: दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है। दुबई से दिल्ली आई एमिरेट्स की उड़ान ईके517 से पक्षी टकरा गया। इससे विमान के नोज में गड्ढा बन गया। इसकी मरम्मत के लिए दिल्ली से दुबई जाने वाली वापसी की उड़ान को 14 घंटे से अधिक समय के लिए टालना पड़ा। शनिवार शाम 4 बजकर 25 मिनट पर रवाना होने वाली यह उड़ान अब रविवार सुबह 7 बजे उड़ान भरी।

एमिरेट्स के मुताबिक, 17 अक्टूबर को हुई इस घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान की जरूरी मरम्मत की जा रही है। इसके अलावा प्रभावित यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था भी की गई।

Emirates ने अपने बयान में बताया कि विमान की मरम्मत के कारण दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट EK517 अब 18 अक्टूबर को दिल्ली के स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजे रवाना होने की उम्मीद है। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी है। कंपनी ने कहा ‘हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और इससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

क्या होता है बर्ड स्ट्राइक?

घटना के बाद एयरपोर्ट पर विमान के अगले हिस्से की जांच की गई। जांच के दौरान के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सामने आए वीडियो में ग्राउंड स्टाफ विमान के नोज कोन का निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं। विमान से पक्षी टकराने की घटना को बर्ड स्ट्राइक कहा जाता है। ऐसा उड़ान भरते समय, उतरते समय या हवा में उड़ान के दौरान हो सकता है। पक्षी के विमान की विंडशील्ड से टकराने या इंजन में चले जाने से उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इन जगहों के लिए सस्पेंड की उड़ानें

इधर एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के जेद्दा, रियाद और दम्माम आने-जाने वाली उड़ानों का अस्थायी निलंबन 24 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दिया है। ृएयरलाइन ने कहा कि हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है जब सऊदी अरब में हौथी विद्रोहियों के हमलों को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए उड़ानों को 24 अक्टूबर तक सस्पेंड कर दिया है।एयर इंडिया ने बताया कि 15 अक्टूबर या उससे पहले की बुकिंग, जिनकी यात्रा की तारीखें 9 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच हैं, उनके लिए 10 नवंबर तक एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने (डेट चेंज) की सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!