स्कूल से घर लौट रही नाबालिगों से छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

राजनांदगांव। नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ एवं गलत हरकत करने के मामले में पुलिस चौकी सुरगी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 8 सितंबर को प्रार्थिया ने पुलिस चौकी सुरगी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दोनों नाबालिग बालिकाएं 7 सितंबर को स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान गली में आरोपी द्वारा दोनों बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ एवं गलत हरकत किए जाने का आरोप लगाया गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 414/2026 दर्ज किया गया। मामले में धारा 74 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य संकलित करने के बाद आरोपी अंगद कुमार साहू (54 वर्ष), पिता मयाराम साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 16, ग्राम मोखला को 9 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!