‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के जरिए मोदी सरकार का प्रहार… अमित शाह बोले- अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क हुआ ध्वस्त

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर, 2029 तक भारत को नशा-मुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है. मोदी सरकार ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ (Operation Trident) के जरिए एक और बड़ा और निर्णायक प्रहार किया है. अमित शाह ने बताया कि असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई और 18 लोग गिरफ्तार हुए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को ड्रग्स मुक्त करने के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने की अपील की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को 31 दिसंबर, 2029 तक भारत को नशा-मुक्त बनाने की घोषणा की.

गृह मंत्री अमित शाह ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को लेकर केंद्र की सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए उपलब्धियां गिनाई हैं. अमित शाह ने एक्स पर कहा- मोदी सरकार ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के जरिए नशीले पदार्थों के खिलाफ एक और जोरदार प्रहार किया है.

केंद्रीय गृह मंत्री आगे बताया कि इस ऑपरेशन में 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन, साथ ही 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए गए, 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई वहीं 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद बरामद हुए. यह नेटवर्क ‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’ के जरिए भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2029 तक नशीले पदार्थों के हर नेटवर्क को खत्म करने के भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है.

दरअसल मोदी सरकार ने 31 दिसंबर 2029 तक नशीले पदार्थों के हर नेटवर्क को खत्म करने का संकल्प लिया है. जिसको लेकर लगातार इसके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!