पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 12 घंटे के भीतर दो सगी लापता नाबालिग बहनें सकुशल बरामद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सकरी पुलिस की तत्परता से घर से लापता हुईं दो नाबालिग सगी बहनों को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ लिया गया। दोनों बच्चियां घर से बिना बताए निकल गई थीं और रास्ता भटक जाने के कारण वापस घर नहीं पहुंच पा रही थी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दोनों को मंगला स्थित एक पार्क से दस्तयाब किया।

जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग बच्चियों के लापता होने की सूचना मिलने पर थाना सकरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित स्थानों पर खोजबीन की। इसी दौरान दोनों बच्चियों का पता मंगला स्थित एक पार्क में चला, जहां से उन्हें परिजनों के सहयोग से सकुशल बरामद कर लिया गया।

लंबे समय तक बेटियों का पता नहीं चलने से परिजन परेशान थे। दोनों बच्चियों के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली। अपनी बेटियों को सकुशल देखकर मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने त्वरित कार्रवाई और बच्चियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सकरी पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!