पुलिस की त्वरित कार्यवाही; हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों को चंद घण्टे में किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। प्रार्थी टिकम साहू पिता गोवर्धन साहू उम्र 42 साल निवासी ग्राम पिनकापार पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया ने पुलिस चौकी चिचोला आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25 फरवरी को प्रार्थी अपने घर में था उसी समय प्रार्थी के चाचा विवेकी दास ,राजेश साहू एवं मिथलेश साहू द्वारा उसके पिता गोवर्धन साहू के कमरा में जाकर गाली गलौज कर बोले कि हमारे हिस्से का धान का पैसा को दोगे की नही बताओ कहकर उसके पिता को एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते खिचकर कमरा से बाहर ले जाकर हाथ में पकड़े डंडा से विवेकी दास, मिथलेस साहू ,राजेश साहू तीनो प्रार्थी के पिताजी को डंडा से जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे मारपीट करता देखकर मैं बीच बचाव करने गया तो उसके बुआ हेमिन साहू आ गयी थी वो भी हम लोगों को गंदी गंदी अश्लील गाली दे रही थी तो मैं चुप कराया तो विवेकी दास, मिथलेस साहू ,राजेश साहू, मुझे तीनों मारपीट करने लगें मारपीट करने से मेरे पिताजी गोवर्धन साहू के चेहरा, दोनों आँखे के पास चोटे आई। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी चिचोला में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस चौकी प्रभारी चिचोला निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस चौकी हमराह स्टाप के द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुऐ आरोपीगण विवेकी दास पिता बालक दास साहू उम्र 48 वर्ष, मिथलेस साहू पिता गौतम दास साहू उम्र 26 वर्ष, राजेश साहू पिता गौतम दास साहू उम्र 35 वर्ष व हेमिन साहू पति अजय साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पिनकापार पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया  गिरफ्तार कर न्यायालय  के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

error: Content is protected !!