गूगल पर होटल सर्च करना पड़ा महंगा, कर्नल की पत्नी से फर्जी वेबसाइट के जरिए ₹50 हजार की ठगी

ग्वालियर। साइबर ठग अब फर्जी होटल वेबसाइट बनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र का है, जहां भारतीय सेना के एक कर्नल की पत्नी से होटल बुकिंग के नाम पर 50 हजार रुपये की आनलाइन ठगी कर ली गई। ठगी का पता तब चला जब भुगतान करने के बाद न तो बुकिंग की पुष्टि मिली और न ही कोई रसीद। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मुरार थाना क्षेत्र के एमएच चौराहा स्थित एसबी कालोनी निवासी जूही पाण्डेय, पत्नी सिद्धार्थ मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके पति भारतीय सेना में कर्नल हैं।
naidunia_image
तीन किस्तों में 50 हजार किए ट्रांसफर
चार जुलाई की दोपहर वह दिल्ली और आगरा यात्रा के लिए गूगल पर होटल सर्च कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें ‘कोर्टयार्ड बाय मैरियट’ के नाम से एक वेबसाइट दिखाई दी, जो देखने में पूरी तरह असली होटल की वेबसाइट जैसी लग रही थी। वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर उन्होंने वाट्सएप वाइस कॉल किया।
कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हरीश अग्रवाल बताया और पांच दिनों के लिए होटल बुकिंग का कुल खर्च 50,090 रुपये बताते हुए पूरी राशि एडवांस जमा कराने को कहा। उसकी बातों पर विश्वास कर जूही पांडेय ने आरोपी द्वारा भेजी गई अलग-अलग यूपीआई आईडी पर फोनपे के माध्यम से तीन किस्तों में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!