दूसरे की जमीन को अपना बताकर किया सौदा, फिर ठग लिए लाखों रूपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने दूसरे व्यक्तियों के नाम दर्ज कृषि भूमि को खुद का बताकर लाखों रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।जानिए पूरा मामला

पूरा मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया का है। साल 2021 में दुर्ग के कन्हैयापुरी निवासी जयदीप झा ने ग्राम खम्हरिया स्थित भूमि को खरीदी के लिए इकरारनामा तैयार किया था। सौदे के दौरान आरोपी दीपक झा ने पाटन तहसील के खम्हरिया स्थित 6,244 वर्गफुट भूमि को स्वयं की भूमि बताकर 12 लाख रुपये में बिक्री का सौदा किया गया था।

दूसरे के नाम पर दर्ज मिली जमीन

इस संबंध में आरोपी ने 06 दिसम्बर 2021 को इकरारनामा बना लिया, लेकिन जांच में भूमि रविन्द्र झा और पुष्पलता झा के नाम पर दर्ज मिला। आरोपी द्वारा भूमि के स्वामित्व के संबंध में गलत जानकारी देकर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी किए जाने पर प्रार्थी ने कोर्ट में परिवाद दायर किया गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

परिवाद दायर होने के बाद कोर्ट ने ही आरोपी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना अमलेश्वर में धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी दीपक झा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!