सोशल मीडिया में वायरल होने का जुनून, थाने को ही बना लिया सेट, रीलबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दुर्ग। आजकल युवाओं को सोशल मीडिया पर वायरल होने का ऐसा जुनून सवार है कि लोग ये भी भूल जाते हैं कि वे कहाँ रील बना रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग ज़िले के उतई का है, जहाँ एक इंस्टाग्राम स्टार बनने की चाहत में युवक ने सीधे थाने को ही अपना सेट बना लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते दो रीलबाजों को गिरफ्तार किया है.

मामला उठाई थाना क्षेत्र का है, जहां हर्ष साहू उर्फ हुक्का नाम के युवक ने अपनी सोशल मीडिया पर अपनी रीच बढ़ाने के लिए उतई थाना परिसर से बाहर निकलते हुए एक स्वैग वाला वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में युवक फिल्मी अंदाज में रौब झाड़ता दिख रहा था। वीडियो ‘आज जेल कल बेल परसो फिर वही खेल’ जैसे गाने पर अपना वीडियो बनाया है। यह वीडियो वायरल हुआ आउट 47 हजार लोगों ने इसे देख लिया।

दुर्ग पुलिस ने इसे चुनौती की तरह लिया। पुलिस की छवि को धूमिल करने और परिसर के दुरुपयोग के मामले में कार्रवाई करते हुए उतई थाना पुलिस ने आरोपी हर्ष साहू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रील बनाने वाले उसके दोस्त स्टेशन मरोदा निवासी कनक चतुर्वेदी को भी गिरफ्तार किया गया है। हर्ष साहू को 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसमें वह 17 महीने जेल में भी रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!