FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ, इन 8 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल की जंग, देखें शेड्यूल

FIFA World Cup 2026 Quarter-finals Schedule: फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर (राउंड ऑफ़ 16) फाइनल मुकाबलों के समाप्त होने के साथ ही टूर्नामेंट की अंतिम आठ टीमें तय हो गई हैं। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस मेगा टूर्नामेंट में अब सिर्फ 8 टीमें ही खिताब की दौड़ में बची हैं, जबकि 40 टीमों का सफर समाप्त हो चुका है।

प्री-क्वार्टर फाइनल के आखिरी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया। इसके साथ ही क्वार्टर फाइनल का पूरा कार्यक्रम भी तय हो गया है। अब विश्व फुटबॉल की आठ दिग्गज टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी।

ये 8 टीमें पहुंचीं क्वार्टर फाइनल

आपको बता दें कि फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों में मोरक्को, फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। 9 जुलाई (स्थानीय समय) से क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की शुरुआत होगी। हालांकि भारतीय समयानुसार पहला मुकाबला 10 जुलाई की तड़के सुबह खेला जाएगा।

पहला क्वार्टर फाइनल बोस्टन स्टेडियम में मोरक्को और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद स्पेन और बेल्जियम, नॉर्वे और इंग्लैंड तथा अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए मैदान में उतरेंगी।

फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल

मुकाबला तारीख समय (IST) वेन्यू
मोरक्को बनाम फ्रांस 10 जुलाई 1:30 AM बोस्टन स्टेडियम
स्पेन बनाम बेल्जियम 11 जुलाई 12:30 AM एलए स्टेडियम
नॉर्वे बनाम इंग्लैंड 12 जुलाई 2:30 AM मियामी स्टेडियम
अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड 12 जुलाई 6:30 AM कैनसस सिटी स्टेडियम

राउंड ऑफ 16 में इन टीमों ने दर्ज की जीत

प्री-क्वार्टर फाइनल में कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से मात दी।

सबसे बड़े उलटफेरों में नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराया। इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से शिकस्त दी, जबकि स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराया। वहीं अर्जेंटीना ने दो गोल से पिछड़ने के बावजूद मिस्र को 3-2 से हराकर यादगार जीत दर्ज की। अंतिम मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इन टीमों का टूटा खिताब जीतने का सपना

राउंड ऑफ 16 के बाद पुर्तगाल, ब्राजील, अमेरिका, मेक्सिको, कनाडा, पराग्वे, मिस्र और कोलंबिया जैसी मजबूत टीमों का सफर समाप्त हो गया। अब टूर्नामेंट में केवल आठ टीमें बची हैं और हर मुकाबला नॉकआउट होने के कारण जरा-सी चूक भी किसी टीम का विश्व कप सपना खत्म कर सकती है।

भारत में कहां देखें लाइव मैच?

भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबले देर रात और तड़के सुबह खेले जाएंगे। फीफा विश्व कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 (ZEE5) ऐप पर उपलब्ध होगी। वहीं टीवी दर्शक Unite8 Sports चैनलों पर सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!