इस बार सावन में पड़ेंगे 4 सोमवार, कहीं छूट न जाए महादेव का आशीर्वाद, डायरी में अभी नोट करें सही डेट

धर्म। सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पवित्र होता है. इस पूरे माह में शिव आराधना, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और व्रत-उपवास का विशेष महत्व होता है. विशेष रूप से सावन सोमवार का दिन भक्तों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल रहता है कि इस बार सावन में कितने सोमवार आने वाले हैं.

सावन माह का शुभारंभ

सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है. पंचांग के अनुसार 29 जुलाई की रात 8.5 मिनट से कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी, जो 30 जुलाई की रात 9.30 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, सावन का पहला दिन 30 जुलाई को माना जाएगा.

सावन सोमवार कितने होंगे

इस बार कुल 4 सावन सोमवार शिव भक्तों को मिलेंगे. हर सोमवार भोलेनाथ की पूजा, व्रत और अभिषेक के लिए अत्यंत शुभ होगा. मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते है.

सावन सोमवार की तारीखें

पहला सावन सोमवार, 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार, 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार, 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार, 24 अगस्त 2026

सोमवार के साथ विशेष योग भी बना रहे

इस बार सावन की शुरुआत ही चार शुभ संयोगों में हो रही है. जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है. आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, श्रवण नक्षत्र और गुरुवार का व्रत ये सभी मिलकर सावन के पहले दिन को अत्यंत शुभ बना रहे है. ऐसे में पूरे महीने की पूजा और भी ज्यादा फल देने वाली होगी.

रुद्राभिषेक के लिए उत्तम समय

सावन का पूरा महीना शिव आराधना के लिए, पूजा के लिए शुभ होता है, लेकिन सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करना विशेष फल करी माना जाता है. इसके अलावा सावन शिवरात्रि (11 अगस्त) और प्रदोष व्रत के दिन भी पूजा का विशेष महत्व है. इन दिनों में विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं.

सावन सोमवार भक्तों के लिए क्यों खास है

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत रखने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. दांपत्य जीवन सुखमय होता है. स्वास्थ्य में भी सुधार होता है. वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!