
IBPS RRB 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से देश की क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क-ऑफिस असिस्टेंट के 13441 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी युवा स्नातक उत्तीर्ण हैं और बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल साइट ibps.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 सितंबर 2026 निर्धारित है।
विभिन्न क्षेत्रों में ग्रेजुएट युवा भर्ती में ले सकते हैं भाग
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का पदानुसार इलेक्ट्रॉनिक्स/ संचार/ कंप्यूटर विज्ञान/ सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक/ CA/ MBA/ बैचलर डिग्री इन लॉ (LLB)/ कृषि/ बागवानी/ डेयरी/ पशु / पशु चिकित्सा विज्ञान/ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना चाहिए।
इसके अलावा ऑफिस असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए न्यूतनम आयु 18 एवं अधिकतम 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल I पदों पर आवेदन के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, सीनियर मैनेजर ऑफिसर स्केल II पदों के लिए 21 से 32 साल एवं सीनियर मैनेजर स्केल III पदों के लिए आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
भर्ती विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant) | 7,993 |
| ऑफिसर स्केल I (Officer Scale I) | 4,256 |
| ऑफिसर स्केल II (जनरल बैंकिंग / General Banking) | 666 |
| ऑफिसर स्केल II (आईटी / IT) | 79 |
| ऑफिसर स्केल II (सीए / CA) | 99 |
| ऑफिसर स्केल II (लॉ / Law) | 48 |
| ऑफिसर स्केल II (ट्रेजरी मैनेजर / Treasury Manager) | 18 |
| ऑफिसर स्केल II (मार्केटिंग ऑफिसर / Marketing Officer) | 16 |
| ऑफिसर स्केल II (एग्रीकल्चर ऑफिसर / Agriculture Officer) | 48 |
| ऑफिसर स्केल III (Officer Scale III) | 220 |
| कुल (Total) | 13,441 |
स्वयं भरें फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक एवं आवेदन की स्टेप्स यहां दी जा रही हैं। इनको फॉलो करके आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं-
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल साइट ibps.in पर जाना है।
- होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नए पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- इसके बाद हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अब निर्धारित आवेदन शुल्क (कैटेगरी वाइज) का भुगतान करें।
- अंत में पूर्व रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। प्रिंट लेने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर निर्धारित है।

- Online Application Form Link Officer Scale-1, 2, 3
- Office Assistant Post Application Form 2026
- IBPS RRB Notification 2026 PDF
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 850 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी एवं पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 175 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
