सतनामी समाज के आराध्य गुुरु बालक दास की मूर्ति की खंडित, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में मचाया हंगामा…

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में सतनामी समाज के आराध्य गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित किए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लामबंद होकर फिंगेश्वर थाना पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जमकर हंगामा मचाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

समाज के महिला-पुरुषों ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. आराध्य गुरुदेव की मूर्ति तोड़े जाने से सतनामी समाज में आक्रोश को देखते हुए न केवल थाने में बल्कि मौके पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!