मोबाइल चार्ज कर रहे युवक की करंट लगने से गई जान….

इटारसी। केसला थाने के अंतर्गत गोंडीपुरा मोहल्ले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक घर में मोबाइल का चार्जर बिजली बोर्ड से निकाल रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया।परिजन उसे तत्काल शासकीय अस्पताल सुखतवा लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रंजीत धुर्वे पिता जीवनलाल धुर्वे, निवासी गोंडीपुरा, केसला के रूप में हुई है। सुबह रंजीत अपने घर में मोबाइल का चार्जर बोर्ड से निकाल रहा था, तभी तेज करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा।

परिजन और आसपास के लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना पड़ोसी ललित इरपाचे ने केसला थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। केसला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!